Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

बठिंडा में सूटकेस में पैक युवती की लाश मिली: बॉडी आधी जली, चोट के भी निशान

Date:

 

बठिंडा—बठिंडा में मलोट नेशनल हाईवे पर आज (11 फरवरी को) एक सूटकेस में पैक युवती की लाश मिली। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और शव आधा जला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर सुनसान स्थान पर फेंका गया।

 

गांव बेहमान दीवाना के पास दोपहर करीब 12 बजे खेतों में लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान सूटकेस को कुत्ते खींचते हुए दिखाई दिए। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे, तो देखकर हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू की। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related