Friday, September 25, 2026
Friday, September 25, 2026

भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी

Date:

चंडीगढ़ 24 सितंबर- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब में नशा विरोधी रैलियों और रोड शो के नाम पर भाजपा का नौटंकी का खेल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि जनता उनका स्वागत करेगी, लेकिन पूरे पंजाब में जनता ने उनका भारी विरोध किया। जब भाजपा को अपनी नाकामी और विरोध का अहसास हुआ, तो उन्होंने अपनी पुरानी रणनीति के तहत पंजाब की ओर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का रुख कर दिया।

पंजाब यूथ वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा सरकार ने मोहाली स्थित गमाडा में रेड करवाई, फिर हमारे मंत्री हरदीप सिंह मुड़ियां के पीए के घर पर ईडी की रेड करवाई। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा केवल ईडी और केंद्रीय एजेंसियों के दम पर घटिया राजनीति कर रही है। भाजपा को गलतफहमी है कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पंजाब के ईमानदार अधिकारियों को डराकर या दबाकर पीछे हटने पर मजबूर कर देगी।

भाजपा को चेतावनी देते हुए विधायक कलसी ने कहा कि जैसा हथकंडा उन्होंने बंगाल और दिल्ली में अपनाया था, वैसा पंजाब में कभी सफल नहीं होगा। पंजाब इंकलाबी वीरों और योद्धाओं की धरती है, यहाँ की जनता और नेता ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि अगर राजनीति करनी ही है, तो काम की राजनीति करें। अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया, वर्ल्ड क्लास मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल बनाए, 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी और बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं करवाईं। भाजपा को भी साजिशें और षड्यंत्र रचने के बजाय जनता के हित में ऐसे काम करने चाहिए। अगर उन्होंने अपने शासन वाले राज्यों में कोई काम किया होता, तो आज उन्हें ईडी के पीछे छुपने और साजिशें रचने की जरूरत नहीं पड़ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related