Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

पंजाब के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मान सरकार ने जारी किए नए Order

Date:

श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब सरकार ने जनवरी 2025 तक 22.64 लाख बुजुर्गों को 3708.57 करोड़ रुपए की पैंशन वितरित कर दी है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में कुल 34.09 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा, बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं।राज्य सरकार ने बुजुर्ग पैंशन योजना और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के लिए 5924.50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है, जिसमें साल 2025 के लिए बुजुर्ग पैंशन हेतु 4000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

डा. बलजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैंशन फंड की बकाया राशि तय समय सीमा के भीतर लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पैंशन भुगतान में कोई देरी हुई, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, और उनकी पेंशन समय पर देने को सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...