Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

लुधियाना में 18 को अरविंद केजरीवाल की रैली:सिविल अस्पताल अपग्रेड सेवाओं का करेंगे उद्घाटन

Date:

 

लुधियाना-  लुधियाना में 18 मार्च को आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पक्खोवाल रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में रैली करेंगे। सूत्रों मुताबिक केजरीवाल व CM मान 18 मार्च को सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे।

जानकारी मिली है कि इस दौरान वे अस्पताल में आधुनिक सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। सिविल अस्पताल में इन दोनों नेताओं के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल के स्टाफ को छुट्टी न लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें स्टेशन मेनटेन करने को भी कह दिया गया है

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, डीसी जितेंद्र जोरवाल ने सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप कौर व पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन, नगर निगम अफसरों के साथ सिविल अस्पताल का लगातार दौरा भी कर रहे है।

अस्पताल को अपग्रेड करने के संबंध में चल रहे कार्यों का अधिकारी जायजा भी ले रहे है। सरकार का दावा है कि बहुत जल्द सिविल अस्पताल नए रूप में आधुनिक सेहत सेवाएं मुहैया करवाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...