Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब हर साल नहीं लेनी होगी फायर NOC

Date:

 

पंजाब : पंजाब के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कानून में कई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फायर एन.ओ.सी. के लिए पिछले समय के दौरान राज्यपाल द्वारा नियमों को हरी झंडी दी गई है। इसके बाद कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी।

मंत्री सौंद ने कहा कि अगर इसकी विशेषताओं पर गौर करें तो हर साल जो फायर एनओसी लेनी पड़ती थी, अब उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसे 3 कैटेगरी में बांट दिया है। पहली कैटेगरी में एनओसी 5 साल, दूसरी कैटेगरी में एनओसी 3 साल और तीसरी कैटेगरी में एनओसी एक साल के लिए वैध है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब से लाल फीताशाही कल्चर खत्म कर दिया गया है। पहले आग को पानी या रेत से बुझाया जा सकता था, अब जमाना आगे बढ़ गया है और आधुनिक उपकरण आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related