Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अमृतसर में पकड़ा गया सुपारी किलर गैंग:6 सदस्य काबू, देसी कट्‌टा, गोलियां भी बरामद

Date:

पंजाब के अमृतसर में रूरल पुलिस ने सुपारी लेकर हत्याएं करने वाले गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, कुछ दिन पहले अमृतसर के अजनाला में 17 साल के एक नाबालिग युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस सुलझाते हुए पूरे गैंग को पकड़ लिया। गैंग पर अमृतसर शहर सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं।

थाना राजासांसी के एसएचओ हरचंद सिंह ने जानकारी दी कि ये लोग सुपारी लेकर लोगों की हत्या करते हैं। बीते दिनों इन्होंने अजनाला में 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी थी। युवक ने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद सुपारी लेकर पहले इन्होंने युवक को अगवा किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

2017 में भी गैंग के दो सदस्यों गगन और करणदीप के खिलाफ मामला दर्ज है। जिसमें दोनों पीओ थे। इतना ही नहीं, लूट के इरादे से रणजीत एवेन्यू में एक घटना को अंजाम दिया था। जिसमें इनके खिलाफ अमृतसर शहर में भी मामला दर्ज है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related