Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

नदी में डूबने से 8 की मौत, 2 लापता:दहेगाम में गणेश विसर्जन के बाद नहाने कूदे

Date:

 

गुजरात  (गांधीनगर)–गांधीनगर जिले के दहेगाम तालुका के वासणा सोगठी गांव के पास मेश्वो नदी में नहाने के दौरान 10 लोग डूब गए। इनमें से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं और 2 की तलाश जारी है। हादसा शुक्रवार की शाम गणेश विसर्जन के दौरान हुआ, जब लोग विसर्जन के बाद नदी में नहाने कूद गए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद एक युवक नदी में नहाने कूद गया था। गहराई में जाने से वह डूबने लगा और उसे बचाने एक के बाद एक 10 युवक नदी में कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल व तैराक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देर शाम तक नदी से 8 लोगों के शव बरामद कर लिए थे, जबकि 2 अभी भी लापता हैं। इनकी खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। सभी मृतक व लापता एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक साथ इतनी मौतों से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...