Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

पाकिस्तान में बंद शरणदीप की जमानत प्रक्रिया शुरू:भारत लौटने से इनकार, जान का खतरा बताया

Date:

जालंधर —जालंधर के शाहकोट के भोयेवाल गांव निवासी शरणदीप सिंह के पाकिस्तान में पकड़े जाने का मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। पाकिस्तान की जेल में बंद शरणदीप की जमानत प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इसी बीच उसने भारत लौटने से इनकार करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। यूट्यूबर नासिर ढिल्लों के खुलासे के बाद यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

 

जानकारी के अनुसार, शरणदीप सिंह कुछ दिन पहले तरनतारन के बॉर्डर एरिया से पाकिस्तान की सीमा में चला गया था, जहां उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में कोई संदिग्ध तथ्य सामने न आने के बाद रेंजर्स ने उसे कसूर थाने की पुलिस को सौंप दिया, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...