Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

20000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ऑडिट इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Date:


चंडीगढ़ 25 मार्चः

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पटियाला के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, लोकल फंड ऑडिट के दफ्तर में तैनात ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल को 20000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में संगरूर जिले के मूनक ब्लॉक के बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में तैनात आरोपी पृथ्वी सिंह (पंचायत सचिव) को पहले ही उपर्युक्त ऑडिट इंस्पेक्टर के नाम पर 20000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दविंदर बांसल को मूनक के गांव महां सिंह वाला के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त पंचायत सचिव ने अपनी पिछली तैनाती के दौरान पंचायत के विकास कार्यों का ऑडिट करने के बदले 20000 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत सचिव ने उसे बताया कि रिश्वत की यह राशि आगे ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल के साथ साझा की जानी है।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पंचायत सचिव को पहले ही दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया था और दूसरा सह-आरोपी ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related