Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पंजाब के नए मंत्री बने अरोड़ा को मिले 3 विभाग

Date:

 

चंडीगढ़—राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए NRI, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बन गए हैं। गुरुवार को राजभवन में हुए समारोह में उन्होंने 17वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने का वादा किया गया था। इसी वजह से उनकी कैबिनेट में एंट्री हुई है।

AAP सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। NRI विभाग पहले कुलदीप धालीवाल के पास था, लेकिन उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है। वहीं उद्योग विभाग तरुणप्रीत के पास था, जिसको वापस लेकर अरोड़ा को दिया गया है। तरुणप्रीत के पास अब केवल पंचायत एवं संस्कृति विभाग बचा है।

इस्तीफे के बाद धालीवाल ने कहा- मुझे CM भगवंत मान ने कहा था कि किसी और को मौका देना है। मैंने कहा ठीक है। मैंने सीएम को इस्तीफा दिया है। मैं महकमों की लड़ाई में शामिल नहीं हूं।

अरोड़ा के कैबिनेट में शामिल होने के बाद और कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में 16 मंत्री हो गए हैं। अब भी मंत्रिमंडल में एक सीट खाली रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...