Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

तनावपूर्ण माहौल के बीच राशन Stock करने वालों को जारी हो गई Warning

Date:

 

जालंधर : भारत व पाकिस्तान में युद्ध के माहौल के बीच जालंधर डीसी ने लोगों को चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नागरिकों से संयम और सोच-समझकर खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी को घबराकर आवेग में आकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए लोगों के साथ खड़ा है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि लोगों को किसी भी तरह से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थितियों के दौरान पंजाब सरकार जनता को प्रत्येक प्रकार की सहायता और समर्थन प्रदान करती है। जालंधर प्रशासन किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तुओं सहित किसी भी चीज की जमाखोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति जमाखोरी या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डी.एफ.एस.सी. को जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखने तथा गलत इरादे से थोक खरीद करने वालों की सूची तैयार कर प्रशासन के साथ सांझा करने के भी निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related