Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा डिप्टी CM बनेंगी:महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी

Date:

 

मुंबई/बारामती—अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। विधायक दल की मीटिंग के लिए सुनेत्रा शनिवार सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। फिलहाल वे अजित के आधिकारिक आवास देवगिरी में मौजूद हैं।62 साल की सुनेत्रा फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं।

शनिवार दोपहर 2 बजे NCP के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की मीटिंग होगी। जहां उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा से मुलाकात की।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सुनेत्रा का शपथग्रहण शाम 5 बजे होगा। सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। शपथ से पहले उन्हें राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा।

अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था। इसे भरने के लिए NCP और फडणवीस सरकार सारी कवायद कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related