Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, सायरन गूंजे:रक्षा मंत्री सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे

Date:

चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वॉर्निंग एयरफोर्स स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। लोगों से घरों की खिड़कियों से भी दूर रहने को कहा गया है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ थोड़ी देर में बैठक करने वाले हैं।

पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया।

इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने की भी खबर है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related