Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

एअर इंडिया विमान हादसा: राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक

Date:

 

नेशनल –: गुरुवार दोपहर को भारत ने एक गंभीर और हृदय विदारक विमान दुर्घटना का सामना किया, जब एअर इंडिया की लंदन जा रही उड़ान (AI-171), अहमदाबाद हवाई अड्डे से टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। विमान के मेघाणी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान के मलबे से निकाले जा रहे घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे को “हृदय विदारक आपदा” करार देते हुए, सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पूर्व में ट्विटर पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ने लिखा: “यह एक अत्यंत दुखद विमान दुर्घटना है। इस हृदय विदारक आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किश्तवाड़ आपदा- 65 लोगों के शव बरामद, 34 पहचाने गए:200+ अब भी लापता

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में बादल...

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए आगे आए संत सीचेवाल

  सुल्तानपुर लोधी (धीर) : जब पूरा देश आजादी का...

बंगाल के बर्दमान में सड़क हादसा, 10 की मौत:35 घायल

नई दिल्ली--बंगाल के पूर्वी बर्दमान में नाला फेरी घाट...