Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

CM भगवंत मान के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता ने डेरा ब्यास प्रमुख को लेकर कह दी बड़ी बात, मचा बवाल

Date:

 

पंजाब  : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और मजीठा से उम्मीदवार तलबीर सिंह गिल ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिक्रम मजीठिया के बीच जेल में हुई मीटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। तलबीर गिल ने कहा कि BJP ने यह सब करवाया है। सबको पता है कि बाबा जी जेल में क्या करने गए थे। गिल ने कहा कि आने वाले दिनों में डेरा प्रमुख की मजीठिया से जेल में हुई मीटिंग के बारे में बहुत कुछ सामने आएगा। क्योंकि मुलाकातों के बीच कुछ न कुछ जरुर है।

इतना ही नहीं, डेरा प्रमुख पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट पर गिल ने कहा कि भगवंत मान ने ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं कहा। मजीठिया दोषी हैं या नहीं, यह बाबा जी तय नहीं करेंगे। आपको बता दें कि, गत दिन ही बिक्रम मजीठिया को जेल से जमानत पर रिहा किया है। मजीठिया ने जेल से बाहर आते ही पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। जेल से रिहा होने के एक दिन पहले डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मजीठिया से मिलने पहुंचे। बिक्रम मजीठिया ने बाहर आते ही खुलासा किया कैसे जेल में बाबा जी की सिक्योरिटी के साथ कॉम्प्रोमाइज किया गया। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी को जेल के अंदर उनके साथ नहीं जाने दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related