काबुल/इस्लामाबाद—अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बुधवार को फिर लड़ाई शुरू हुई। अफगान तालिबान अधिकारियों के अनुसार, हमले में 2 नागरिक मारे गए और 8 घायल हुए, जबकि पाकिस्तान का भी एक नागरिक मारा गया।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने ईद पर 5 दिन का अस्थायी युद्धविराम घोषित किया था, जो 25 मार्च को खत्म होते ही झड़प फिर शुरू हो गई।
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, युद्धविराम खत्म होते ही पाकिस्तानी सेना ने नरई और सरकानो इलाकों में दर्जनों तोप के गोले दागे।
उन्होंने कहा, जवाब में अफगान सीमा बलों ने गोलीबारी कर तीन पाकिस्तानी चौकियां तबाह कर दीं, जिसमें 1 व्यक्ति मारा गया।


