Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

आप’ ने पंजाब की विभिन्न नगर परिषदों और पंचायतों में शानदार जीत दर्ज की, लोगों की समस्याओं का अब जल्द होगा समाधान: अमन अरोड़ा

Date:

 

चंडीगढ़–आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद और पंचायत चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। इन सभी परिषदों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया है।

नगर परिषद साहनेवाल से पूजा रानी को अध्यक्ष, कुलविंदर सिंह काला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्वर्ण कुमार सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं नगर पंचायत घरूआं में आप नेता मनमीत कौर को अध्यक्ष, हरप्रीत भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुखजीत कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और लोगों को भरोसा दिलाया कि पूरी टीम इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और लगन से निभाएगी।

नगर पंचायत सरदूलगढ़ से वीना रानी को अध्यक्ष, सुखजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली मौजूद रहें। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों को आश्वासन दिया कि आप नेता क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

नगर पंचायत भीखी में सुखप्रीत कौर को अध्यक्ष, पप्पी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और परविंदर शर्मा गोरा को उपाध्यक्ष चुना गया। विधायक डॉ. विजय सिंगला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

नगर परिषद रामपुरा फूल से आप नेता किरणदीप कौर बराड़ को अध्यक्ष, रविंदर सिंह निक्का को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह सिद्धू विशेष तौर पर मौजूद रहें। उन्होंने मुंह मीठा करवाते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इन जीतों का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया, जिनकी पारदर्शी और विकासोन्मुख नीतियों ने इसे संभव बनाया। अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अटूट प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की भी सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवनिर्वाचित टीम लोगों की स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related