Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

लुधियाना में आप और कांग्रेसी वर्कर भिड़े; उप-चुनाव से पहले वोट वेरिफिकेशन करने गए

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना में जल्द उप-चुनाव के ऐलान से पहले ही पार्टी वर्करों में झड़प की छुटपुट घटनाएं सामने आनी शुरू हो गई है। देर रात करीब 10 बजे बीआरएस नगर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आप वर्कर के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

उसका सिर फट गया। घायल आप वर्कर ने घटना की सूचना तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस और उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को दी।

जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक उप-प्रधान अनिश खान ने कहा कि वह बीआरएस नगर का रहने वाला हूं। वोटों की वेरिफिकेशन कर रहे थे कि किसकी वोट बनी है या किसकी वोट कटी है क्योंकि निगम चुनाव में काफी वोट लोगों की कट गई थी। लोगों की वोट का ही डेटा इक्ट्ठा कर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां गाड़ी में गाड़ी टकराने के बहाने से बहसबाजी करने लगे।

अनिश ने कहा कि मैंने उसने कहा भी कि यदि आपकी गाड़ी कही से टूटी है तो मैं ठीक करवाता हूं लेकिन तभी कुछ लोगों ने मेरे सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने वाले कांग्रेस वर्कर है।

सिविल अस्पताल में मैडिकल करवा पुलिस को सूचित किया जाएगा। हमलावरों पर बनती कार्रवाई करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...