Sunday, October 25, 2026
Sunday, October 25, 2026

जालंधर में दोस्त के साथ गए युवक की मौत:​​​​​​​फोलड़ीवाल गंदे नाले के पास से मिली लाश; परिवार ने हत्या की आशंका जताई

Date:

जालंधर में फोलड़ीवाल गंदे नाले के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक घर से आपने दोस्त के साथ गया था। परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, युवक का मोबाइल फोन और रुपए गायब हैं।

मृतक की पहचान न्यू जवाहर नगर के रहने वाले कुलदीप यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार रात को वह दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने निकला था। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिता कृष्णपाल ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा कुलदीप यादव शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ साइकिल पर घर से निकला था और रात एक बजे तक घर नहीं लौटा। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़ित के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी से फोन आया कि फोलड़ीवाल में गंदे नाले के पास उनके बेटे जैसे दिखने वाले एक युवक का शव पड़ा है।

इसके बाद जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव उनके बेटे का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरजीत सिंह जोड़ा ने कहा- युवक की मौत बीमारी के चलते होने की संभावना है। मगर मृतक के पिता ने संभावना जताई है कि वह अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था, इसलिए संभव है कि किसी निजी रंजिश के चलते उपरोक्त लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related