Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पर्यटकों से भरी गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई घायल

Date:

 

 

नेशनल — हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के शनिवार रात सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन में दो बच्चों समेत 22 लोग सवार थे और यह वाहन जालोरी दर्रे से लौट रहा था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 15 किलोमीटर के मार्ग पर भुंतर की ओर उतरते समय लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो जाने के कारण पर्यटक वाहन फिसल गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम 18 पर्यटकों को बचा लिया गया है। उसने बताया कि इनमें से 14 लोग घायल हैं और उन्हें बंजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

 

पुलिस ने बताया कि एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई है और चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related