Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

लुधियाना सेंट्रल जेल से फरार हवालाती बिहार से गिरफ्तार

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना सेंट्रल जेल से गायब हवालाती को ढूंढने के लिए जेल की पुलिस व स्थानीय पुलिस सीवरेज लाइन खंगालती रही। जेल सुपरिंटेंडेंट जेल की दीवार फांदकर बाहर जाने की बात असंभव बताते रहे और हवालाती राहुल सबको चकमा देकर बिहार पहुंच गया। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस हवालाती को बिहार से पकड़कर ले आई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है।

एक सप्ताह पहले हवालाती शाम को बंदी के समय गायब हो गया और जेल प्रशासन ने उसे ढूंढना शुरू किया। पुलिस को सीवरेज के ढक्कन खुले मिले तो शक हुआ कि वह सीवरेज के रास्ते भाग गया। वहीं पुलिस ने पूरा सीवरेज छान मारा तो वहां से भागने की संभावना न के बराबर लगी।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ड्रोन के जरिए आरोपी को जेल परिसर में ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस ने अंदर सर्च अभियान बंद कर दिया। पुलिस ने उसके बाद जेल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उसको ट्रेस करना शुरू किया।

पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि वह अपने गांव बिहार चले गया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दो टीमें बिहार भेजी और पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related