लुधियाना–पंजाब में प्राइवेट कंपनी नायरा ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि सरकारी कंपनियों के दाम अब भी स्थिर हैं।
नायरा ने पंजाब भर में नए रेट सुबह से ही लागू कर दिए हैं। वहीं चंडीगढ़ में नायरा का कोई पेट्रोल पंप नहीं है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में वृद्धि जैसे कारण माने जा रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारणों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।


