Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब में ₹2.36 लाख करोड़ का बजट

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने ‘बदलता पंजाब’ थीम पर 2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है।

हरपाल चीमा ने कहा- इंडस्ट्री को प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 7,614 करोड़ से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में विदेश की तरह सड़कें बनाएंगे। मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना लागू करेंगे। अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर बीमार पंजाब बनाया। हमने सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा है।सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। इन्हें 10 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 150 करोड़ रुपए नशा मुक्ति पर खर्च करेगी।इससे पहले चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related