Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

पंजाब में शादी करवाने आई 72 वर्षीय अमेरिकी महिला की बेरहमी से ह+त्या

Date:

 

 

लुधियाना: लुधियाना जिले के गांव किला रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 72 वर्षीय अमेरिकी नागरिक महिला रुपिंदर कौर पंधेर का कत्ल कर उनकी लाश को कोयलों की आग में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। आरोप है कि कत्ल के बाद आरोपी ने महिला की हड्डियां एक नाले में फेंक दीं। मृतका की हत्या करने वाले कथित आरोपी की पहचान मल्ला पत्ती किलारायपुर निवासी सुखजीत सिंह सोनू के रूप में हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक सोनू ने कबूल किया कि उसने यह हत्या महिमा सिंह वाला गांव के इंग्लैंड निवासी एनआरआई चरणजीत सिंह ग्रेवाल की साजिश के तहत की। इसके एवज में उसे विदेश ले जाने और भारी रकम देने का वादा किया गया था। गौरतलब है कि सुखजीत सिंह सोनू ने 18 अगस्त को डहलौं पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात लोग उसके घर में पिछले 2–3 महीनों से रह रही रुपिंदर कौर को उस वक्त अज्ञात जगह ले गए जब वह शिकायत दर्ज करवाने से करीब 10 दिन पहले कनाडा जाने के लिए दिल्ली गया था।

 

इससे पहले मृतका की बहन कमल कौर खैहरा ने रुपिंदर का फोन बंद मिलने के चार दिन बाद, 28 जुलाई को भारत में अमेरिकी दूतावास से दखल की मांग की थी। फिलहाल डहलौं पुलिस ने आरोपी सुखजीत सिंह सोनू को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर मृतका की हड्डियां और हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related