Sunday, May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026

UP के हरदोई में दिल दहला देने वाली घटना, ट्रक झोपड़ी पर पलटा, परिवार के 8 लोगों की मौत

Date:

UP के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है।

मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शहर से 50 किलोमीटर दूर कानपुर हाईवे पर बुधवार रात 1.30 बजे मल्लावां चुंगी के पास हुआ।

मरने वालों की पहचान अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा (42), 3 बच्चे- सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्ध (4), और दामाद करन (25), उनकी पत्नी हीरो (22) और बेटी कोमल (5) के रूप में हुई।

मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात में हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे।

देखा तो पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था। एक बच्ची घायल पड़ी थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB बुलवाई। इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया। बालू को हटवाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related