Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

मध्य प्रदेश की इंदौर सीट बनी चर्चा का विषय, नोटा ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड

Date:

 

इंदौर लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी देश की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही इंदौर में नोटा को दो लाख 18 हजार वोट मिले हैं। इंदौर के नतीजों की चर्चा पूरे देश में है। इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बाम ने चुनाव से ठीक पहले अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चलते इंदौर में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ सकी और कांग्रेस ने लोगों से नोटा पर वोट कर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की थी।

नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी 12,08,344 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले 2019 में बीजेपी के सीआर पाटिल ने गुजरात की नवसर सीट 6,89,668 वोटों के अंतर से जीती थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। शंकर लालवानी देश की सबसे बड़ी जीत की ओर हैं।

इस बार इंदौर ने देश में सबसे ज्यादा नोटों का रिकॉर्ड बनाया है। नोटा को 2 लाख 18 हजार वोट मिले है। इससे पहले देश में सबसे ज्यादा नोटों का रिकॉर्ड बिहार के गोपालगंज के नाम था। जहां 2019 के चुनाव में 51,660  वोट थे। लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड इंदौर ने अपने नाम कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related