Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

भ्रष्टाचार में लिप्त हैं केजरीवाल, जमानत भी नहीं मिल रही- शर्मा

Date:

 

भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर कल पंजाब से तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसी बीच श्री आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा को टिकट दी गई है। टिकट मिलने के बाद डॉ. सुभाष शर्मा आज गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमसत्क हुए। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान चर्चा करते हुए डॉ. सुभाष शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि इस बार का चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर है। मोदी जी ने 10 साल में क्या काम किया,  देश की जनता उन्हें देख रही है। इस के साथ ही डॉ. सुभाष शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि  आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. केजरीवाल जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल रही है।

डॉ. सुभाष शर्मा यहीं पर चुप नहीं रहे बलकि गांधी परिवार की तरफ हमला बोलते हुए अकाली दल की तरफ भी निशाना साधते नजर आए। इस के ईलावा बडा दावा करते हुए भाजपा उम्मदीवार ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सब कुछ देखा और जाना है। पंजाब को गर्त से कोई निकाल सकता है तो वो है सिर्फ नरेंद्र मोदी। जिस तरह आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला था, इस बार बीजेपी को भी बहुमत मिलेगा और बीजेपी पंजाब की 13 की 13 सीटें पें जीत हासिल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related