Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

मोहाली में एनकाऊंटर, 2 गैंगस्टरों को लगी गोली, बाऊंसर मनीष की हत्या का केस सुलझा

Date:

मोहाली – पंजाब के जिला मोहाली के मुल्लांपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने थोड़ी देर पहले ही एनकाऊंटर किया है। इस एनकाऊंटर के दौरान 2 बदमाशों के पांव में गोली लगी है और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए दोनों गैंगस्टरों की पहचान विक्रम राणा निवासी गांव त्यौड़ और किरन सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। एजीटीएफ ने दावा किया है कि यह दोनों गैंगस्टर कुछ दिन पहले ही मोहाली में हुए बॉडी बिल्डर मनीष कुमार के कतल में शामिल थे।

फिलहाल मुहाली पुलिस और एजीटीएफ ने मिलकर मनीष कुमार उर्फ मनी राणा के मर्डर केस को कुछ ही दिनों के अन्दर सुलझा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related