Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

रेलवे कोच वाशिंग सेंटर का सारा गंदा पानी विकासनगर के रिहायशी इलाके में आने से जनता परेशान

Date:

चण्डीगढ़,  विकासनगर, मौलीजागरां स्थित मकान नंबर 1328 के पास बनाये गए रेलवे कोच वाशिंग सेंटर का सारा गंदा पानी क्षेत्र के रिहायशी इलाके में आने से स्थानीय निवासियों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बाबत सब लोगों ने चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को कई बार जानकारी दे परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई जिस पर उन्होंने भाजपा सचिव शशिशंकर तिवारी से गुहार लगाई तो तिवारी, जो जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भी रहे हैं, ने मंडलीय रेलवे प्रबंधक, अम्बाला को इस समस्या के बारे में अवगत करते हुए जल्द से जल्द इस तरफ ध्यान देने की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related