जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद आज से झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने उनके खिलाफ मिली शिकायतों पर जांच रिपोर्ट मांगी थी। शिकायतों में जस्टिस प्रसाद की ईमानदारी को लेकर सवाल उठाए गए थे।
केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। जस्टिस एमएस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस प्रसाद की नियुक्ति प्रभावी हुई है।
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 नवंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का नियमित चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की थी।


