Friday, November 27, 2026
Friday, November 27, 2026

पंजाब के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 28 नवंबर तक रहेगी चेतावनी; फरीदकोट सबसे ठंडा, 3 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं

Date:

चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताते हुए 28 नवंबर तक चेतावनी जारी की है। हालांकि, चंडीगढ़ में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।

इन 13 जिलों में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।

पहाड़ों से उत्तर दिशा की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी है। पंजाब के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

राज्य में दर्ज न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • फरीदकोट: 7.1 डिग्री

  • बठिंडा: 7.6 डिग्री

  • पठानकोट: 8.3 डिग्री

  • लुधियाना: 8.4 डिग्री

  • शहीद भगत सिंह नगर: 8.4 डिग्री

  • फिरोजपुर: 9.4 डिग्री

  • पटियाला: 9.4 डिग्री

  • होशियारपुर: 9.5 डिग्री सेल्सियस

3 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। उत्तरी और पूर्वी पंजाब में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में यह 26 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

वहीं, 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक पंजाब के लिए मौसम विभाग ने कोई नई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related