Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर सौरभ भारद्वाज का BJP पर तंज, बोले- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष को छोटे शहर में आना पड़ रहा

Date:

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के चंडीगढ़ दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चंडीगढ़ जैसे छोटे शहर के नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए पहुंचना पड़ रहा है, जो भाजपा के लिए शर्म की बात है।

सौरभ भारद्वाज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चंडीगढ़ दुनिया के नक्शे पर कहां स्थित है, शायद इसके बारे में भी बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होगी। इसके बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए आना पड़ रहा है।

नितिन नवीन ने AAP और कांग्रेस पर साधा था निशाना

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने चंडीगढ़ दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी को निशाने पर ले चुके हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए AAP की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाए थे।

नितिन नवीन ने कहा था कि भाजपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है। अब चंडीगढ़ के रास्ते पंजाब में भी पार्टी की सत्ता खत्म करने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि पंजाब से भी आम आदमी पार्टी को बाहर कर दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस का नेता कहां रहता है, यह तक किसी को पता नहीं है।

2024 की हार का बदला लेने की अपील

भाजपा अध्यक्ष ने चंडीगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव में मिली हार का जवाब आगामी नगर निगम चुनाव में देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि 2024 में पार्टी को जो राजनीतिक नुकसान हुआ था, उसका जवाब इस बार सूद समेत देना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को दोबारा राजनीतिक मजबूती हासिल करने का कोई मौका नहीं देने की बात भी कही थी।

नितिन नवीन के इन बयानों के बाद अब सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा है। इससे चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related