Saturday, November 21, 2026
Saturday, November 21, 2026

मेटा ऑफिसों में प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई, मुंबई में 4 नेताओं पर FIR दर्ज

Date:

हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को तीन शहरों में मेटा कार्यालयों के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है।

दरअसल, विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया था। हैदराबाद में प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। वहीं, मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखकर विरोध जताया। गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने मेटा ऑफिस के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करने का लगाया आरोप

यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे। संगठन ने इसे विपक्षी आवाजों को दबाने की कार्रवाई बताया है।

मेटा को दिया सात दिन का अल्टीमेटम

यूथ कांग्रेस ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि इस अवधि के भीतर विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई गई पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

फिलहाल मुंबई में चार नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related