शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा से जुड़ी याचिका पर आज (19 नवंबर) मोहाली की अदालत में सुनवाई होगी। मजीठिया ने विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए 16 नवंबर को अदालत में अर्जी दाखिल की थी।
इस पर अदालत ने 18 नवंबर को पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने और जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। अब 19 नवंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत उनकी विदेश यात्रा की अनुमति पर फैसला ले सकती है।
दरअसल, बिक्रम मजीठिया आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत पर बाहर हैं। जमानत के दौरान अदालत की ओर से लगाई गई शर्तों के मुताबिक, उन्हें विदेश जाने से पहले संबंधित अदालत से अनुमति लेना अनिवार्य है।
16 नवंबर को दाखिल की थी अर्जी
मजीठिया की ओर से 16 नवंबर को विदेश यात्रा की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन दिया गया था। इसके बाद अदालत ने पंजाब सरकार को 18 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अब इस मामले में 19 नवंबर को सुनवाई होनी है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज है केस
गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं और जमानत की शर्तों के चलते विदेश जाने के लिए उन्हें अदालत की अनुमति की जरूरत है।


