Monday, November 9, 2026
Monday, November 9, 2026

कैंसर की 137 दवाएं आज से हुईं सस्ती, मरीजों को सालाना 3,540 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

Date:

कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 9 नवंबर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50 फीसदी से अधिक घटाए गए हैं। कुछ दवाओं की कीमतों में अधिकतम 96.45 फीसदी तक की कमी हुई है।

कीमतों में इस कटौती से कैंसर मरीजों और उनके परिवारों को हर साल करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद लिया गया फैसला

दरअसल, 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की रिटेलर कीमत (PTR) और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के बीच भारी अंतर पर सवाल उठाए थे। अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि 2,700 रुपये की दवा मरीज को 27,000 रुपये में बेचना दिनदहाड़े डकैती और नरसंहार जैसा है।

NPPA ने कंपनियों का मुनाफा 30% तय किया

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद 17 अक्टूबर को नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर कंपनियों का ट्रेड मार्जिन 30 फीसदी निर्धारित कर दिया था। इसी निर्णय के बाद दवा कंपनियों को कीमतें कम करनी पड़ीं।

विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

दवाओं की कीमतें घटाने की सिफारिश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के अंतर्गत गठित विशेषज्ञ समिति ने की थी। इस समिति में देश के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट), मेडिकल विशेषज्ञ, अस्पतालों के प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी शामिल थे।

समिति ने कैंसर की 137 दवाओं के मार्जिन को तर्कसंगत बनाने और मरीजों को किफायती इलाज उपलब्ध कराने की सिफारिश की थी। इस सूची को जरूरत के अनुसार समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, 23 लोगों की मौत; कई घायल और लापता

दिवाली की रात देश के कई हिस्सों में पटाखों...