Monday, November 9, 2026
Monday, November 9, 2026

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, 23 लोगों की मौत; कई घायल और लापता

Date:

दिवाली की रात देश के कई हिस्सों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ के लापता होने की सूचना है। सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश में हुआ, जहां तीन अलग-अलग मकानों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, मुंबई के लोखंडवाला इलाके में आग की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई।

राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग की चपेट में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन भी आ गए। उधर, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक मकान में लगी आग ने एक ही परिवार के छह सदस्यों की जान ले ली। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक महज दो महीने का मासूम भी था।

इसी तरह सिवनी जिले में एक सराफा कारोबारी के मकान में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 साल का एक किशोर भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में कबाड़ की दुकान में आग, 25 लाख का नुकसान

उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से करीब 20 से 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, पुणे में आग लगने की कुल 63 घटनाएं सामने आईं, हालांकि इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जम्मू के नेहरू मार्केट में लगी आग से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, नागपुर में एक टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए।

दिवाली के मौके पर हुई इन घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related