Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

Date:

  • – ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों में आ रही दिक्कतआम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी- केजरीवाल
  • – लगभग सभी लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हुई है और बहुत सी गाड़ियों में ख़राबी की शिकायतें हैं- केजरीवाल
  • – सरकार इथेनॉल पर बोलने वाले हर आदमी को राष्ट्र-विरोधी कह रही हैइतना अहंकार ठीक नहीं है- केजरीवाल
  • – लोकतंत्र में सरकार का फर्ज है कि जनता की हर शिकायत को सुने और उसका समाधान करे- केजरीवाल

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों पर पड़ने वाले असर को लेकर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई 20 पर सफेद झूठ को उजागर किया। इस दौरान उन्होंने पंप पर पेट्रोल लेने आए और सर्विस स्टेशन पर गाड़ी ठीक कराने आए लोगों से बात कर समझा कि ई-20 के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों पर क्या असर पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने अपने अनुभव साझा किएजो सरकार के दावों के बिल्कुल विपरित है। लोगों का अनुभव साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग कह रहे है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार सफेद झूठ बोल रही है। इसके कारण सच में गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं और आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोप पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ई-20 के मुद्दे पर लोगों से बात करने के बाद एक्स पर कहा कि आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। ई-20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि देश में जो भी लोग ई-20 पेट्रोल का विरोध करते हैंउन्हें सरकार के मंत्री गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। कभी कहते हैं कि ये देशद्रोही हैंकभी एंटी-नेशनल कहते हैंकभी पेट्रोल लॉबी के दलाल बताते हैंतो कभी अनइंप्लॉयड सोशल एक्टिविस्ट कहते हैं। वे कुछ न कुछ गालियां दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। जितने भी लोग ई-20 के बारे में बोल रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैंवे सब लोग ई-20 की वजह से दुखी हैं। ये हमारे ही देश के लोग हैं। ये देशद्रोही नहींबल्कि देशभक्त हैं और देश के सभी 140 करोड़ लोग देशभक्त हैं। इन लोगों को इस तरह से गालियां देना ठीक नहीं है।

अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि इन्हें इस तरह से गाली नहीं देनी चाहिए। हम एक लोकतंत्र में रहते हैंइनकी बातें सुनो। सरकार का फर्ज है कि लोगों की जो भी शिकायतें हैंउन्हें सुनकर ठीक करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related