Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के लिए मतदान शुरू, 35 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Date:

पंजाब में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिन नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं उनमें बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली शामिल हैं।

मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि करीब 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। खास बात यह है कि इस बार मतदान ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराया जा रहा है।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्यभर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए करीब 35 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वोटिंग के चलते पंजाब में आज सरकारी अवकाश घोषित किया गया है, जबकि शराब बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 8 नगर निगमों में 1613 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 75 नगर कौंसिलों में 5142 और 20 नगर पंचायतों में 800 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पार्टीवार उम्मीदवारों की बात करें तो आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे ज्यादा 1801 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के 1550, भाजपा के 1316, शिरोमणि अकाली दल के 1251, बसपा के 96 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा 1528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि मतदान केंद्रों के अंदर 9 चीजों को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें मोबाइल फोन, पानी की बोतल, स्याही, चाकू, पेचकस, हथियार, कैमरा, माचिस और लाइटर शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्विच ऑफ मोबाइल भी पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वोटरों से अपील की गई है कि वे मोबाइल घर पर छोड़कर मतदान केंद्र पहुंचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर दुष्कर्म का केस, चंडीगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच

चंडीगढ़ में फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर जॉन जोसेफ...

तमिलनाडु सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 50 हजार तक के फसल लोन माफ

तमिलनाडु सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए...