Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

लुधियाना में बम धमकी से हड़कंप: मेयर ऑफिस और दिलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की चेतावनी

Date:

लुधियाना नगर निगम के अधिकारियों को सोमवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ईमेल में शहर की मेयर इंदरजीत कौर के कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह ईमेल सुबह करीब 7:28 बजे नगर निगम कमिश्नर समेत कई सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल का विषय “Bomb Blast – Mayor Office Ludhiana” लिखा गया था। धमकी देने वालों ने दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय और रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के घर पर धमाके की बात कही है।

ईमेल में 1984 के दंगों का जिक्र करते हुए बदला लेने जैसी बातें लिखी गई हैं। साथ ही 6 जून तक कई धमाकों की चेतावनी दी गई है।

मेल के अंत में इसे कथित तौर पर “खालिस्तान नेशनल आर्मी” की ओर से भेजा गया बताया गया है। इसमें दो व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। हालांकि पुलिस अभी इस ईमेल की सत्यता और स्रोत की जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस विभाग, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। मेयर कार्यालय समेत संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति आज देंगी पद्म पुरस्कार: धर्मेंद्र, शिबू सोरेन समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र...

महाराष्ट्र-कर्नाटक में बड़ा हादसा: खाई में गिरी SUV और नदी में डूबने से 19 लोगों की मौत

महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों...