कपूरथला–कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में नशे से दंपती के 4 बेटों की मौत हो गई। 5वां बेटा भी अब इसी वजह से बिस्तर पर पड़ा है। उसे सांस लेने में मुश्किल हो रही है। यहां तक कि डॉक्टर भी अब जवाब दे चुके हैं।
इसे देखते हुए परिवार और मोहल्ले के लोग भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि यहां के युवाओं को बचाया जाए। पिछले कुछ सालों में यहां 20 के करीब युवकों की मौत हो चुकी है।
कपूरथला के SSP गौरव तूरा ने भरोसा दिया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर नशा बेचने और सप्लाई करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब सीएम के आदेश गांव में एंबुलेंस भेजी गई।
इसके बाद युवक को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां पर नसें नहीं मिलने के कारण उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा।


