Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब CM ने बठिंडा की पूरी पुलिस चौकी बदली:3 ASI समेत 11 कर्मचारी मानसा भेजे

Date:

 

बठिंडा—पंजाब के CM भगवंत मान ने बठिंडा के सदर थाना के अधीन आने वाली कोर्ट समीर पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। यह एक्शन नशे के कारण हो रही मौतों की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लिया गया।

 

यह शिकायत गुलाबगढ़ गांव के सरपंच ने मुख्यमंत्री को दी थी। इनमें 3 ASI, 4 सीनियर कॉन्स्टेबल, 1 कॉन्स्टेबल और 3 होमगार्ड शामिल हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार (5 अप्रैल) को बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई पंचों, सरपंचों और लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं।

 

इस दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया किमेरे गांव और पड़ोसी गांवों में नशीले पदार्थों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नशीले पदार्थों का कारोबार रूक नहीं रहा। संबंधित पुलिस को लगातार इसकी जानकारी दी गई। लेकिन बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

CM बोले- सभी कर्मचारियों को पठानकोट भेजो

शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों को बठिंडा से हटाकर पठानकोट भेजने और नए कर्मचारियों की तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा-

 

मैं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं, तो फिर यह कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? लोग शिकायतें क्यों कर रहे हैं? यह देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तुरंत कार्रवाई करें।

 

DIG बोले- मामले में जांच भी कराई जाएगी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। डीआईजी हरजीत सिंह ने फोन पर बताया कि सभी कर्मचारियों का तबादला मानसा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और इस मामले में जांच भी कराई जाएगी कि आखिर समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related