Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अमृतसर देहाती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, IED समेत युवक गिरफ्तार

Date:

 

 

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर देहाती इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, CIA स्टाफ और अजनाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को IED और अन्य संदिग्ध सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी पाकिस्तान से जुड़े स्मगलर के संपर्क में था

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमन सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव उमरपुरा, तहसील अजनाला के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान से जुड़े स्मगलर के संपर्क में था और उनके इशारों पर काम कर रहा था।पुलिस के अनुसार आरोपी ने फरवरी 2026 में पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई IED और अन्य सामग्री को रिसीव किया था। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

 

भारी मात्रा में IED बरामद

बरामदगी के दौरान पुलिस को करीब 530 ग्राम IED, एक PTD स्विच, एक वोल्टेज बैटरी और बिना नंबर का मोटरसाइकिल मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पाकिस्तान में बैठे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related