Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई थी। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत पूरे परिसर की जांच की। पुलिस ने पूरे हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक-एक कोर्ट की चेकिंग की। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। यह पिछले कुछ समय में चौथा मौका है, जब हाईकोर्ट को इस तरह की बम की धमकी मिली है।

 

पुलिस हेडक्ववार्टर की मेल पर आई ईमेल

 

धमकी आज साढ़े बारह बजे के करीब आई थी। उस समय लंच ब्रेक होने वाला था, इसलिए कोर्ट में ज्यादा काम नहीं चल रहा था। धमकी मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। इससे पहले की 3 बार धमकियां हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई थीं। इस बार धमकी पुलिस हैडक्वार्टर में आई बताई जा रही है।

जांच में कुछ नहीं मिला

पिछली बार की तरह सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी, लेकिन हाईकोर्ट से कुछ नहीं मिला था। बम की धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रूटीन में भी हाईकोर्ट के अंदर बिना चेकिंग के किसी को अंदर जाने नहीं दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related