बठिंडा—बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता स्व. सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। दविंदर ने रविवार देर रात को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए।
दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बिल्डर को मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी कराया। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनका अस्पताल में शव रखा है। जानकारी के मुताबिक रिश्तेदार अस्पताल पहुंचेंगे। इसके बाद पोस्टमॉर्टम पर फैसला लिया जाएगा। उनके पिता सुखराज नत्त का निधन हो चुका है। ऐसे में घर में अकेली मां ही है।
बठिंडा के SP सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि मृतक ने मरने से पहले सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों भरत और प्रतीक पर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।


