Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या:बेसमेंट में मिला शव

Date:

 

अमृतसर  –अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग के बेसमेंट से बरामद हुआ है। युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गई थी, उसके सिर और शरीर पर कई गंभीर घाव मिले हैं। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अरविंदर सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

 

अरविंदर सिंह 27 मार्च की शाम 4 बजे फूड डिलीवरी के काम के लिए घर से निकला था। वह आमतौर पर रात 12 से 1 बजे तक काम करता था, लेकिन उस रात वह घर नहीं लौटा। परिवार ने उसे फोन किया और शहर में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

पुलिस ने परिवार को अरविंदर का शव मिलने की सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related