बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। सुखराज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए।
सुखराज ने कहा कि बिल्डर ने 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बिल्डर को मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी कराया। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें सुखराज नत्त का भी निधन हो चुका है।
सतश्री अकाल भाईजी, मैंने जिंदगी में कभी भी वीडियो नहीं बनाई। ये मेरी जिंदगी की पहली और आखिरी वीडियो है। मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जो कि सुषमा बिलटैक के मालिक बिंदरपाल मित्तल, उनका बेटा प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल और सारी फैमिली ने किया। मैं कोई आम इंसान का बेटा नहीं, पिता ने 3 MLA की इलेक्शन लड़ी। कांग्रेस से हम संबंधित हैं।


