Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

मोहाली में 8 साल की बच्ची से रेप ,आरोपी गिरफ्तार

Date:

 

मोहाली–मोहाली के फेज-8 इलाके में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की उम्र 8 साल है। जबकि आरोपी भी पीड़िता का पड़ोसी है। आरोपी परिवार का जानकार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी, जो पिछले कई सालों से उसी मोहल्ले में रह रहा है, ने उसे अकेला देखा और उसे पकड़ लिया। आरोपी बच्ची के परिवार से अच्छी तरह वाकिफ था, इसलिए बच्ची को उस पर शक नहीं हुआ। आरोपी ने रिहायशी ब्लॉक के पास ही सुनसान जगह पर मासूम के साथ रेप किया।

 

घर पहुंचकर मां को बताई आपबीती

 

वारदात के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। बच्ची की हालत देख परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में सहमी हुई बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई।

 

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

 

मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS 65(1) और 6 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बच्ची डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों को जुटाने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related