Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

चंडीगढ़ पुलिस की नशा तस्करों को चेतावनी

Date:

 

चंडीगढ़—चंडीगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशा बेचने और लेने वालों को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो नशा छोड़ दें या शहर छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने कहा कि नशा बेचने और लेने वाले यह न समझें कि पुलिस को उनके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून में ऐसे कई प्रावधान हैं, जिनके तहत पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

नशे की कमाई से बनी प्रॉपर्टी भी होगी अटैच

इंस्पेक्टर पटियाल ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति नशे के कारोबार से पैसा कमाकर प्रॉपर्टी बनाता है या लग्जरी जिंदगी जीने की कोशिश करता है तो वह भी सुरक्षित नहीं रहेगा। ऐसे मामलों में नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को भी अटैच किया जा सकता है। इसे लेकर कानून में प्रावधान भी है और पुलिस उन लोगों की लिस्ट भी तैयार कर रही है जो नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहां-कहां और कितनी प्रॉपर्टी बनाई है, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके बाद उनकी पूरी फाइल तैयार कर उनकी प्रॉपर्टी अटैच कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related