कपूरथला –कपूरथला में विवाहित गर्लफ्रेंड के धोखे से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। महिला ने खुद को अनमैरिड बताकर युवक से दोस्ती की। जब युवक को पता चला तो उल्टा उसे ही धमकाने लगी कि उस पर रेप का केस दर्ज कराएगी।
उसने ब्लमैकमेल कर रुपए मांगने शुरू कर दिए। युवक के इनकार करने पर महिला ने पुलिस को शिकायतें देनी शुरू कर दी। मरने से पहले युवक ने गले में फंदा डाले 21 सेकेंड का VIDEO बनाया।
जिसमें उसने कहा कि रीत नाम की कुड़ी ने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे ब्लैकमेल करने की धमकी दी, मैं तंग आ गया हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला ने भी पुलिस को शिकायतें दी थीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


