Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

श्रीलंका अदालत का बड़ा फैसला: US हमले में मारे गए 84 नाविकों के शव ईरान को सौंपने का आदेश

Date:

 

 

International : मिडिल ईस्ट युद्ध के असर अब हिंद महासागर तक दिखाई देने लगे हैं। इसी बीच Sri Lanka की एक अदालत ने अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव Iran के दूतावास को सौंपने का आदेश दिया है। गॉल के मुख्य मजिस्ट्रेट Sameera Dodangoda ने Galle National Hospital के निदेशक को निर्देश दिया कि अस्पताल में रखे शवों को ईरान के दूतावास को सौंप दिया जाए। यह आदेश Galle Harbour Police के अनुरोध पर जारी किया गया।

पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने बताया था कि IRIS Dena frigate नामक ईरानी युद्धपोत पर United States की पनडुब्बी द्वारा हमला किया गया था, जिससे जहाज Galle के तट के पास डूब गया। इस घटना में जहाज पर सवार 84 नाविकों की मौत हो गई थी।  रिपोर्टों के मुताबिक यह युद्धपोत Visakhapatnam, India से लौट रहा था, जहां उसने एक नौसैनिक बेड़े की समीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related